हम कौन हैं, और क्यों हैं?
हर financial decision आसान नहीं होता, लेकिन सही समझ हो तो गलतियाँ कम हो सकती हैं।
PaisaMarg एक ऐसा platform है जहाँ हम पैसे से जुड़े फैसलों को simple, clear और practical तरीके से समझने की कोशिश करते हैं।
हम क्यों बने?
अगर आप किसी भी नौकरीपेशा इंसान से चुपचाप बैठकर बात करेंगे, तो एक बात लगभग हर जगह एक-सी मिलेगी।
पहले साल सैलरी आती है, तो लगता है ज़िंदगी सेट हो जाएगी। दूसरे-तीसरे साल तक खर्च बढ़ जाते हैं। पाँच-छह साल बाद समझ आता है कि… सैलरी तो बढ़ी है, लेकिन मन की शांति नहीं बढ़ी।
- कहीं EMI का बोझ है, कहीं फालतू policy, तो कहीं loan.
- ऐसा investment जो समझ में ही नहीं आया।
- बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले, जिनका बाद में सिर्फ पछतावा बचा।
इनमें से ज़्यादातर फैसले मजबूरी में नहीं, बल्कि अधूरी समझ के कारण लिए जाते हैं।
- कभी किसी रिश्तेदार की सलाह पर।
- कभी Bank agent की बातों में आकर।
- कभी YouTube के shortcut पर भरोसा करके।
भारत में ज्यादातर लोग पैसा कमाना तो सीख लेते हैं, लेकिन पैसे को संभालना, बढ़ाना और सुरक्षित रखना नहीं सीख पाते। क्योंकि हमें कभी भी स्कूल में , कॉलेज में या घर में — कहीं भी यह साफ़ तरीके से नहीं सिखाया जाता।
PaisaMarg इसी समस्या का समाधान है।
यह कोई product बेचने वाली site नहीं,
यह पैसों को गहराई से समझने और सीखने का एक सफर है।
बाजार की कड़वी सच्चाई
PaisaMarg की शुरुआत एक कड़वे सच के साथ हुई — Finance की दुनिया में जानकारी तो बहुत है, लेकिन सही नियत वाली जानकारी कम है।
कुछ ऐसी गलतियाँ, जो सब कर रहे हैं:
पैकेज का भ्रम
लोग CTC को ही अपनी असली कमाई मान लेते हैं, जबकि in-hand की सच्चाई को नहीं समझते।
बचत की गलत परिभाषा
लोग “खर्च के बाद बचे पैसे” को बचत समझते हैं, जबकि महीने के अंत में कुछ बचता ही नहीं।
उलझा हुआ बाजार
Insurance और Investment के बीच का फर्क खत्म कर दिया गया है, ताकि गलत products बेचे जा सकें।
PaisaMarg क्या है — और क्या नहीं
PaisaMarg कोई news site, Stock tips blog या product बेचने वाला platform नहीं है।
यह एक structured learning platform है, जहाँ पैसों को आपकी असल जिंदगी के हिसाब से समझाया जाता है।
- सैलरी और खर्च का असली गणित
- सही बचत की आदत और तरीका
- Insurance की असली ज़रूरत
- और भविष्य के लिए पैसा संभालने और पैसा बनाने की समझ।
सब कुछ एक Logical Sequence में सिखाया जाता है।
यह बिखरे हुए articles का ढेर नहीं, बल्कि एक logical financial journey है।
PaisaMarg एक “पैसों का syllabus” है, जो आपको confusion से clarity की ओर ले जाता है।
- हम रातों-रात अमीर बनने के shortcuts नहीं बताते
- हम किसी बैंक या कंपनी का सामान (Product) बेचने के लिए नहीं है।
- हम सिर्फ मनोरंजन के लिए Finance content नहीं लिखते।
- यहाँ बीमा (Insurance) को कभी पैसा बढ़ाने का जरिया (Investment) नहीं बताया जाएगा।
हम असल में क्या करते हैं?
PaisaMarg का मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं है, बल्कि आपको सही फैसले लेने के लायक बनाना है:
यहाँ हर चीज step-bu-step इस तरह सिखाई जाती है, जिससे एक आम इंसान बिना भ्रम (Confusion) के सही फैसले ले सके।
- Finance की मुश्किल बातों को आसान भाषा में समझाना।
- आपकी असल जिंदगी के हिसाब से फैसले सिखाना।
- पूरी यात्रा को एक सही क्रम में व्यवस्थित करना।
- गलतियों से बचाने के लिए साफ़ समझ और जागरूकता देना।
यहाँ जानकारी सिर्फ किताबी नहीं, बल्कि practical understanding के साथ दिया जाती है।
हमारी सीखने की सोच (The Marg Method)
PaisaMarg पर सीखना एक स्वाभाविक तरीके से होता है — जैसे असल जिंदगी में पैसा चलता है।
- Manage: Salary, खर्च और Budget को समझना
- Accumulate: बचत और Emergency fund बनाना
- Risk Protect: Insurance और आर्थिक सुरक्षा को समझना
- Grow: Investment और wealth building सीखना
क्या PaisaMarg आपके लिए सही रास्ता है?
यह हर किसी के लिए नहीं है — सिर्फ उनके लिए है जो अपनी मेहनत की कमाई को समझदारी से संभालना चाहते हैं।
यह आपके लिए है, अगर…
- आप हर महीने कमाते हैं, पर बचत का रास्ता साफ नहीं है
- आप अपने भविष्य को सुरक्षित और स्थिर बनाना चाहते हैं
- आप दूसरों की सलाह नहीं, अपनी समझ पर भरोसा करना चाहते हैं
- आप shortcut नहीं, सही रास्ता सीखना चाहते हैं
यह आपके लिए नहीं है, अगर…
- आप रातों-रात अमीर बनना चाहते हैं।
- आप जोखिम वाली Trading tips ढूँढ रहे हैं।
- आप सिर्फ Tricks और shortcut चाहते हैं।
- आप “कौन सा stock खरीदें” जैसी सलाह ढूंढते हैं।
हमारा ध्यान सुरक्षा और समझ पर है, सट्टेबाजी पर नहीं।
भरोसा सबसे पहले (Trust First)
हमारा पहला मकसद आपको जागरूक करना है, सामान बेचना नहीं।
PaisaMarg पर कुछ article में affiliate links हो सकते हैं, और कुछ tools या services recommend की जा सकती हैं।
लेकिन एक बात हमेशा साफ रहेगी — आपके लिए जो सही नहीं है, वह कभी recommend नहीं किया जाएगा।
हमारी प्रतिज्ञा (PaisaMarg Pledge)
PaisaMarg पर दी जाने वाली हर जानकारी का उद्देश्य, सिर्फ आपकी Finance की समझ को बढ़ाना और परिवार की सुरक्षा है —
कोई भी सलाह Commission या फायदे के लिए नहीं दी जाएगी।
एक जरूरी समझ
यह Website पैसा सिखाने के लिए नहीं, पैसे से जुड़ी गलतियाँ रोकने के लिए बनी है।
असली समस्या salary की नहीं, salary की समझ की होती है।
सही फैसले ही पैसे को बढ़ाते हैं — सिर्फ़ कमाई नहीं।
अब सही शुरुआत करने का समय है।
अगर आप सच में अपने पैसों को समझना चाहते हैं, तो शुरुआत सही जगह से करें।