Start Here

पैसे को संभालना है,
तो शुरुआत यहीं से करो।

एक बात पहले साफ़ कर लो… पैसा कमाने से ज़्यादा मुश्किल होता है उसे संभालना।

और यही वह जगह है जहाँ सही से शुरुआत करना जरुरी होता है।

Salary or Kharch ko samajhne ka concept
वास्तविक स्थिति

अगर यह आपकी हालत है, तो रुक जाओ।

ये सिर्फ शब्द नहीं हैं—यह वही स्थिति है जिसे ज़्यादातर लोग हर महीने महसूस करते हैं।

  • Salary आती है… और कुछ ही दिनों में Rent, Bills और रोज़मर्रा के खर्च में आधी खत्म हो जाती है।
  • महीने के 10–15 दिन बाद… बस दिमाग में यही चलता है: “बाकी महीने कैसे निकालूँ?”
  • Saving शुरू करते हो… लेकिन अचानक कोई खर्च सब तोड़ देता है।
  • Investment का सोचते हो… लेकिन अंदर से डर रहता है कि जरूरत के समय पैसा फँस गया तो?
  • Insurance लिया है या नहीं… क्या लिया है और क्यों लिया है, यह भी पूरी तरह साफ नहीं होता।
“मैं मेहनत तो कर रहा हूँ… फिर भी पैसा टिकता क्यों नहीं?”
सच्चाई

सच क्या है (ध्यान से समझना)

आप गलत नहीं हो।

आप बस बिना सही क्रम के आगे बढ़ रहे हो।

कभी Saving, कभी Investment, कभी Insurance — जो जहाँ समझ आया, वहीं से शुरू कर दिया।

यहीं सबसे बड़ी गलती होती है।
jab saving, investment aur insurance bina sahi order ke kiye jate hain
समझ

पैसे का खेल ऐसा ही है।

यह ऐसे ही नहीं चलता। इसका एक सीधा सा क्रम होता है।

अगर क्रम सही है → पैसा टिकता है।
अगर क्रम उल्टा है → मेहनत बेकार जाती है।
Result → पैसा धीरे-धीरे खत्म होता है।
पैसा अचानक खत्म नहीं होता… गलत क्रम उसे धीरे-धीरे खत्म कर देता है।
अंतर

यहाँ चीज़ें अलग कैसे हैं?

यहाँ आपको “क्या खरीदें” नहीं बताया जाएगा।

यहाँ आपको यह समझ आएगा:

  • कब क्या करना है।
  • और उससे पहले, क्या बिल्कुल भी नहीं करना है।
PaisaMarg Method

अब सीधी बात — रास्ता क्या है?

पैसे को संभालने का एक साफ क्रम होता है — इसे ही हम Marg Method कहते हैं।

Marg Method Steps
1

Manage — शुरुआत यहीं से

सबसे पहले आपको अपनी salary समझनी पड़ेगी — पैसा आता कितना है, कटता कितना है, और बच क्यों नहीं रहा।

अगर यह साफ नहीं है, तो आप पैसे को संभाल नहीं रहे — सिर्फ खर्च कर रहे हैं।
2

Accumulate — पैसा टिकाना

जब पैसों पर आपका control आता है, तब बचत बनती है — और यहीं से Emergency fund खड़ा होता है।

एक छोटा सा अचानक आया खर्च भी आपका पूरा महीना बिगाड़ सकता है।
3

Risk Protection — बचाया हुआ बचाना

एक Medical bill, Accident या Job loss आपकी सालों की मेहनत खत्म कर सकता है।

इसलिए Insurance कोई “option” नहीं है — बल्कि आपकी Protection है।
4

Grow — अब पैसा काम करेगा

Investment का नंबर सबसे आखिर में आता है — उससे पहले नहीं।

क्योंकि अगर आपकी नींव कमजोर है, तो Investment पैसा नहीं बढ़ाता… tension बढ़ाता है।
Marg Method आपको हर समय यह साफ समझ देता है कि आप अभी किस स्टेज पर हैं — और आपका अगला सही कदम क्या होना चाहिए।
गलती

लोग कहाँ गलती करते हैं?

ज़्यादातर गलती यहीं होती है — लोग जल्दी आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।

  • सीधे Grow (investment) से शुरू करना।
  • Accumulate (saving) को नजरअंदाज करना।
  • Risk Protection (insurance) को टालते रहना।

और फिर वही सवाल आता है — “पैसा टिकता ही नहीं”

सीखने का तरीका

यहाँ आप कैसे सीखोगे?

यहाँ आपको कोई shortcut नहीं मिलेगा। आपको बस Marg Method को step-by-step follow करना है।

  • पहले Manage
  • फिर Accumulate
  • फिर Risk Protection
  • फिर Grow

अगर आप बीच का step छोड़ते हो, तो आप वापस वहीं आ जाओगे जहाँ अभी हो।

🔍 Decision Block

💡 आपने क्या समझा:

पैसा संभालना कोई shortcut नहीं, एक process है — Manage → Accumulate → Risk Protection → Grow

📝 आपका फैसला:

अभी कुछ भी नया शुरू नहीं करना है। ❌ न Investment ❌ न Insurance, पहले Manage phase में अपनी Salary और खर्च को समझना है।

अब सही शुरुआत कहाँ से करें?

हर चीज़ एक साथ शुरू नहीं होती — सही क्रम से शुरू करना ही फर्क बनाता है।

Start Here

Manage

अपनी salary, खर्च और बचत को समझना — यही असली शुरुआत है। अगर यह साफ नहीं है, तो आगे बढ़ना गलत दिशा हो सकती है।

Manage शुरू करें →

Accumulate

पैसा टिकाना और Emergency fund बनाना

Coming Soon…

Risk Protection

Insurance और risk से बचाव को समझना

Coming Soon…

Grow

Investment के ज़रिए पैसा बढ़ाना

Coming Soon…

Scroll to Top